बागेश्वर, मार्च 18 -- तहसील गरुड़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगरपंचायत गरुड़ और विकासखंड गरुड़ के बीच स्थित गेहूं के खेतों में दिनदहाड़े दो गुलदार घूमते हुए दिखाई दिए। इस घटना ने पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर पहले कभी जंगली जानवरों की हलचल भी मुश्किल से देखने को मिलती थी, वहीं अब गुलदार का खुलेआम खेतों में घूमना एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बदलता हुआ पर्यावरण और जंगलों का सिमटना ही है, जिसके कारण जंगली जानवर अब आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। खासतौर पर महिलाओं और किसानों में डर का माहौल बना हुआ है। खेतों में काम करने जाने वाली महिलाएं अब अकेले जाने से कतरा रही हैं, वहीं कई किसानों ने भी अपनी फसल की देखभाल के लिए खेतों में जाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.