बागेश्वर, अप्रैल 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में वनाग्नि की घटनाओं के बीच गरुड़ फायर टीम ने बड़ी सतर्कता तथा तत्परता दिखाते हुए वज्यूला क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं, बालीघाट, नाघर, जातरी तथा पपोली के जंगलों में दिनभर धुआं उठता रहा। अपराह्न वज्यूला के जंगलों में भयंकर आग लग गई। फायर स्टेशन गरुड़ सतर्क हो गया। आग तेज हवाओं के चलते तेजी से फैल रही थी तथा वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा रही थी। फायर यूनिट ने मिनी हाई प्रेशर उपकरण के माध्यम से लगातार पानी की बौछार कर आग की लपटों को नियंत्रित किया। यह भी पढ़ें- जंगल में भीषण आग से हजारों पेड़-पौधे राख दुर्गम क्षेत्रों में दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत करते हुए पीट-पीटकर आग को पूरी तरह बुझाया। फायर टीम की मुस्तैदी से समय रहते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.