बागेश्वर, मार्च 10 -- यू-कोस्ट के सहयोग से दूरस्थ गांव भतड़िया में जैविक खेती पर आधारित कृषि गोष्ठी हुई। इसकी शुरुआत करते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डीएस रावत ने कहा कि बीमारियों को दूर भगाने के लिए जैविक खेती जरूरी है। हितैषी संस्था के तत्वाधान में भतड़िता गांव में किसानों को जैविक खेती के तरीके बताते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डीएस रावत ने कहा कि किसान अत्यधिक उपज लेने के लिए अंधाधुंध रासायनिक खादों व खरपतवारनाशकों का प्रयोग कर रहे हैं, जो कि बीमारियों को दावत दे रहे हैं। उन्होंने पशुधन को बढ़ाते हुए जैविक खेती करने की सलाह दी। प्रसिद्ध उद्यमी चंद्रशेखर पांडे ने मटका खाद, गोमूत्र आदि से किसानों को वर्मी कम्पोस्ट बनाने व बीज शोधन आदि की विधियां बताईं। उन्होंने लाल धान, काले धान, मडुवा, तुलसी चाय आदि की जानकारी देते हुए कहा कि जैविक खेती उच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.