बागेश्वर, मार्च 10 -- भाजपा के युवा नेता व क्षेपंस गोविंद डसीला को भाजपा मंडल गरुड़ मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद ने डसीला की नियुक्ति करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त महामंत्री डसीला ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...