बागेश्वर, मार्च 21 -- गरुड़। गरुड़ में इन दिनों यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। शनिवार को गरुड़ बाजार में एक घंटे तक जाम लग गया। इस दौरान जाम में रोडवेज की बस समेत कई दो पहिया व चौपहिया वाहन फंसे रहे। जाम लंबा लगने से पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...