बागेश्वर, फरवरी 18 -- सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में बुधवार को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड तथा जिला सेवायोजन कार्यालय, बागेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. डीएन तिवारी ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम की समन्वयक डा. श्वेता पंत एवं सह-समन्वयक डा. दिवाकर टम्टा ने बताया कि मेले में लगभग 14 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से मेले स्थल पर ही किया जाएगा। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियां इसमें भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ 3-4 प्रतियों में बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की...