बागेश्वर, अप्रैल 30 -- गरुड़, संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 28वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ता वेतन वृद्धि, टेक होम राशन की नियमित आपूर्ति, बढ़ते डिजिटल वर्कलोड में कमी और रिटायरमेंट राशि बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक शासन स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बताया कि फरवरी माह का मानदेय अभी तक पूर्ण रूप से नहीं मिला है, जिससे केंद्रों के संचालन पर असर पड़ रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि टेक होम राशन समय पर और पूर्ण मात्रा में उपलब्ध नहीं हो रहा है। कई बार एक्सपायरी सामग्री देने की शिकायतें भी सामने आई हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में जिम्मेदारों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.