गरुड़-बैजनाथ में दो मेडिकल स्टोरों पर दवा बिक्री पर रोक
बागेश्वर, मई 12 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर औषधि विभाग ने गरुड़ और बैजनाथ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों में दवाओं की खरीद-फरोख्त पर तत्काल रोक लगा दी। विभागीय कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है। औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी बंद पाए गए, दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए तथा दवाओं का भंडारण निर्धारित तापमान के अनुसार नहीं किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- दो मेडिकल स्टोरों पर दवा खरीद व बिक्री पर रोक इसके अलावा परिसर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.