नई दिल्ली, अगस्त 24 -- मौत के बाद क्या होता है? यह सवाल ऐसा है जिसका जवाब जानने की इच्छा हर किसी के मन में रहती है। शरीर छूटने के बाद आत्मा कहां जाती है, उसका सफर कैसा होता है और उसके कर्मों का क्या हिसाब होता है, इन सवालों का जिक्र हिंदू धर्म के कई ग्रंथों में मिलता है। इनमें गरुड़ पुराण का नाम खास तौर पर लिया जाता है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और गरुड़ के बीच हुए संवाद के जरिए जीवन, मौत, कर्म, आत्मा और मृत्यु के बाद की स्थिति से जुड़ी बातें बताई गई हैं। इसी में यमलोक और वहां के रास्तों का भी जिक्र आता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक यमलोक में चार द्वार बताए गए हैं। इन चारों द्वारों को व्यक्ति के कर्मों से जोड़कर देखा जाता है।चार दिशाओं में बताए गए हैं यमलोक के द्वार धार्मिक व्याख्याओं में यमलोक के चार द्वार बताए जाते हैं। इन्हें पूर्व...