बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- गरुड़। नगर पंचायत क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर प्याऊ लगाए जाएंगे और पथ प्रकाश की व्यवस्था भी दुरस्त की जाएगी। यह निर्णय बोर्ड की बैठक में लिए गए। इस मौके पर सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं उठाई। कई प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पारित किए गए। नगर पंचायत की अध्यक्ष भावना वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राममंदिर दर्शानी वार्ड के सभासद अंकित जोशी ने नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने की मांग की। उन्होंने बेसहारा जानवरों की समस्या से निजात दिलाने, सीसी मार्ग बनाने, प्रत्येक वार्ड में प्रति माह बैठक आयोजित करने, आय के स्रोत बढ़ाने, प्रतिदिन नालियों की सफाई करने की भी मांग उठाई। गढ़सेर के सभासद प्रदीप गुरूरानी ने खराब स्ट्रीट लाईटों को ठीक करने, सफाई व्यवस्था दुरस्त करने, बेसहारा जानवरों व बंदरों की समस्या से ...