गरुड़ डिग्री कॉलेज में खुलेगा विज्ञान संकाय, सीएम ने दी स्वीकृति
बागेश्वर, मई 22 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में विज्ञान संकाय खोलने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने उच्च शिक्षा विभाग को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव हीरा सिंह बसेड़ा ने सचिव उच्च शिक्षा को भेजे पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री ने आठ मई को सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय के संचालन की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने घोषणा के क्रियान्वयन के लिए तत्काल अग्रिम कार्रवाई करते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.