बागेश्वर, फरवरी 24 -- कत्यूर घाटी के लाल हरीश बोरा ने दिल्ली में हुई कॉग्निजेंट न्यू दिल्ली मैराथन दौड़ में दौड़ते हुए हजारों प्रतियोगियों के बीच फिनिशर (प्रथम स्थान) मेडल झटककर कत्यूर घाटी और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हरीश की लगातार उपलब्धियों पर कत्यूर घाटी में खुशी की लहर है। हरीश बोरा गरुड़ के इंडिया, कंधार निवासी हैं। मात्र 17 वर्ष की उम्र में इस जुनूनी धावक ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी फरवरी महीने में हरीश ने पटना, बिहार, जयपुर,राजस्थान और अब दिल्ली में मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष डीके जोशी, संरक्षक हरीश जोशी, नंदन सिंह अल्मिया, गोविंद डसीला समेत अनेक खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.