बागेश्वर, फरवरी 9 -- गरुड़। कत्यूर घाटी के इड़िया गांव निवासी युवा धावक हरीश बोरा ने राजस्थान में आयोजित हाफ मैराथन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे कत्यूर घाटी के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। रविवार को राजस्थान में आयोजित दस किमी की हाफ मैराथन दौड़ में गरुड़ के इड़िया गांव निवासी हरीश बोरा ने आठ हजार प्रतिभागियों के बीच दौड़कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व भी हरीश राज्य व राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण व कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। हरीश की इस उपलब्धि पर ब्लाक क्रीड़ा समिति के पूर्व अध्यक्ष नंदन सिंह अल्मिया, सुंदर सिंह नेगी, हरीश जोशी, भूपाल अल्मिया, राहुल खुल्बे, सतीश भट्ट, खतीजा नजार आदि खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...