गरीब हैं साहब...शौक पूरा करने के लिये करते चोरी
फतेहपुर, मई 14 -- जहानाबाद। थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया स्टार्टर, केबल तार, फावड़ा, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल तथा 52 सौ रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में चोरों ने कहा कि वह गरीब हैं, शौक पूरा करने के लिये चोरी की घटनाएं करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि चार अप्रैल को अलियापुर निवासी गोविंद ने अज्ञात के खिलाफ घर से घरेलू सामान और नगदी चोरी होने के केस दर्ज कराया था। वहीं पड़ोसी शिवनारायन के घर से भी नकदी और जेवरात चोरी हुए थे। इसके अलावा 13 मई को सराय धरमपुर निवासी अरविंद कुमार ने खेत के पास लगे नलकूप से स्टार्टर, केबल तार और कृषि उपकरण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.