मऊ, जून 5 -- मऊ, संवाददाता। सदर तहसील परिसर में गुरुवार को गरीब समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश बागी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश बागी ने सरकार पर गरीबों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी डोम, मुसहर, नट, धरार, बांसफोर और पत्थरकट जैसे समाज के लोग बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं। बागी ने दावा किया कि किसी भी सरकार या जनप्रतिनिधि ने इन समुदायों के उत्थान के लिए गंभीरता से कार्य नहीं किया है। यह भी पढ़ें- बाढ़-बिजली की समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन आरोप लगाया कि गरीबों के पास रहने और खाने-पीने की उचित व्यवस्था नहीं ह...