रामगढ़, मार्च 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर मतकमा चौक के समीप बुधवार को गरीब समाज सेवी संघ के कार्यालय का उद्घाटन समारोहपूर्वक हुआ। संघ के अध्यक्ष सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम ने फीता काट कर किया। मौके पर मनोज राम ने कहा कि संघ का कार्यालय नहीं होने से जरूरतमंद समाजसेवियों से संपर्क नहीं कर पाते थे। अब स्थायी कार्यालय की व्यवस्था होने से वे हमेशा जरूरतमंदों से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय के माध्यम से कोई भी जरूरतमंद उनसे संपर्क कर सकता है। वहीं सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि संघ का उद्देश्य नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना है। इसमें यह कार्यालय मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि हर माह की पहली तारीख को कार्यालय में संघ की बैठक होगी, जिससे संघ के कार्य को दिशा मिलेगा। उद्घाटन के अवसर पर दिनकर सिंह, विनोद साव, ...