गरीब व होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित
जमशेदपुर, जून 7 -- जमशेदपुर। जागो संगठन, जागो युवा विंग और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में 'प्रतिभा सम्मान समारोह 2026' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. असलम मल्लिक ने मेट्रिक, इंटर और स्नातक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को 'समाज गौरव अवार्ड' प्रदान किया।सलमा मुखी व हेमंत मुखी को 'समाज रत्न अवार्ड' तथा दस बच्चों को 'समाज भूषण अवार्ड' से नवाजा गया। रमेश मुखी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन रवि मुखी व धीरज मुखी ने किया। सुमंत मुखी, जोलेश मुखी, संतोष मुखी आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.