पलामू, जुलाई 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी रिमझिम सिंह को गरीब रथ एक्सप्रेस में सफर के दौरान सांप काटने का मामला सामने आया है। उनकी हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है और वे आबादगंज स्थित एसएच हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रिमझिम सिंह ने बताया कि वह तीन जुलाई की रात डाल्टनगंज से नई दिल्ली जाने के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस की जी-12 बोगी में सवार हुई थीं। उन्होंने बताया कि ट्रेन रात करीब 11 बजे स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन खुलने के करीब 15 मिनट बाद उन्हें अचानक तेज पसीना आने लगा, घबराहट महसूस हुई और पैर में असहनीय दर्द शुरू हो गया। उन्होंने अपने भाई को पैर पर बने काटने के निशान की तस्वीर भेजी। भाई ने डॉक्टर को तस्वीर दिखाई, जिसने इसे सांप के काटने का निशान बताया।इसके बाद रिमझिम ने रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर सूचना दी। सूच...