गरीब रथ में महिला यात्री की बिगड़ी तबीयत, मौत
मुंगेर, जुलाई 5 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को गरीब रथ एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला को ट्रेन से उतारकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका की पहचान सुपौल जिले के लोढ़ बिशनपुर निवासी सुनील जायसवाल की 45 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि सुनील जायसवाल दिल्ली में पैथोलॉजी लैब संचालित करते हैं। गर्मी की छुट्टियां बिताने के बाद वह पत्नी और दो बच्चों के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस से दिल्ली लौट रहे थे। ट्रेन के सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पहुंचते ही रीना देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.