लखनऊ, मई 2 -- रेलवे में ट्रेनों के रखरखाव के तमाम दावों के बावजूद यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। ताजा मामला रायपुर से लखनऊ आ रही 12536 गरीब रथ एक्सप्रेस का है, जहां चलती ट्रेन के एसी कोच में अचानक एसी डक्ट उखड़कर सीट पर गिर गया। इस हादसे में एक यात्री बाल-बाल बच गया, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यात्री अनिवेश विशेष चतुर्वेदी (पीएनआर- 6702971818) ने बताया कि सफर के दौरान वह अपनी सीट पर चादर बिछाकर बैठने ही वाले थे कि अचानक ऊपर से भारी-भरकम एसी डक्ट नीचे आ गिरा। डक्ट गिरते ही कोच में अफरा-तफरी मच गई और अन्य यात्री भी सहम गए। यात्री ने तत्काल मेंटेनेंस स्टाफ को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर इसे दुरुस्त किया। हालांकि, यात्री ने बताया कि इस लापरवाही के कारण वह पूरे सफर के दौरान डरे और सहमे रहे。
अन्य ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.