समस्तीपुर, अगस्त 28 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन पर शुक्रवार को गरीब रथ एक्सप्रेस के जी 15 कोच से एक महिला यात्री का शव उतारा गया। उनकी पहचान दरभंगा जिले के जाले थानांतर्गत फरका गांव की रेखा देवी के रूप में हुयी है। जानकारी के अनुसार रेखा देवी जयनगर से आनंद विहार जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के जी 15 कोच में सवार थी। दरभंगा से ट्रेन के खुलने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीय अचानक बिगड़ने लगी। आसपास के यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे को दी। इसी बीच ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में उक्त महिला यात्री की मौत हो गयी। उधर, ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेल थाना की पुलिस ने महिला के शव को ट्रेन से उतारा। ज्ञात हो कि उक्त महिला ट्रेन में अकेले ही सफर कर रही थी। आरपीएफ व जीआरपी ने उसके पास मौजूद साक्ष्य व कागजात...