भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। 24 घंटे के भीतर एकाध ट्रेनों को छोड़ दें तो अधिकांश ट्रेनें अब समय पर आ-जा रही हैं। मंगलवार को केवल गरीब रथ एक्सप्रेस को रिशेड्यूल करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गरीब रथ एक्सप्रेस अपने नियत समय से करीब सवा घंटे देरी से भागलपुर पहुंची। इसी वजह से ट्रेन को दोपहर 3:30 बजे रिशेड्यूल कर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश ने बताया कि कोहरा कम होने का सीधा असर अब ट्रेनों के परिचालन पर दिखाई दे रहा है। 24 घंटे से अधिकांश ट्रेनें तय समय पर पहुंच और प्रस्थान कर रही हैं। मंगलवार को केवल गरीब रथ एक्सप्रेस को ही पुनर्निर्धारित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.