गरीब मेधावी बच्ची को लुत्फल हक ने दिया लैपटॉप
पाकुड़, अगस्त 10 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़- एक मंच पर झारखंड के अलग-अलग जिलों से आए करीब 500 टॉपर विद्यार्थी, हाथों में सम्मान और आंखों में भविष्य के बड़े सपने, इसी बीच आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की एक मेधावी बच्ची के हाथ में जब लैपटॉप पहुंचा तो पूरा माहौल भावुक हो उठा। यह पहल की पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक ने। उन्होंने बच्ची को लैपटॉप भेंट कर यह संदेश दिया कि प्रतिभा को केवल सम्मान की नहीं, बल्कि आगे बढ़ने के लिए जरूरी संसाधनों की भी जरूरत होती है। रांची के हज हाउस में रविवार को फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी, रांची की ओर से फेलिसिटेशन, स्कॉलरशिप डिस्ट्रीब्यूशन कम करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत गाला अवार्ड समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 500 छात्र- छात्राओं को सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.