छपरा, मार्च 9 -- पूजा पाठ के साथ सामाजिक कार्यों में भी निभाएगी सक्रिय भूमिका पेज छह पर मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा स्थित गढ़देवी मंदिर विकास समिति ने पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। समिति ने गरीब और कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिल सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए गढ़देवी मंदिर न्यास समिति के सचिव अश्वनी कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष दीपनारायण सिंह ने बताया कि मंदिर समिति समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की योजना बनाई गई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.