अररिया, सितम्बर 29 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। सरकारी अस्पतालों में ईसीजी जांच की सुविधा मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। गरीब व जरूरतमंदों का सहारा बनता जा रहा है। सदर अस्पताल समेत जिले के अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में ईसीजी कॉर्नर के माध्यम से मरीजों को यह सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है। बीते एक साल में जिलेभर में 23 हजार से अधिक मरीज इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। वहीं, प्रतिदिन करीब 250 से 300 मरीजों की ईसीजी जांच की जा रही है। सरकारी अस्पतालों में ईसीजी की मुफ्त सुविधा मिलने से मरीजों को निजी जांच केंद्रों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को जांच के खर्च से भी राहत मिल रही है। चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में ही ईसीज...