बेगुसराय, मार्च 11 -- बखरी, निज संवाददाता। प्रखंड के राटन पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी स्व. मंटुन पासवान की पुत्री लक्ष्मी कुमारी की शादी में समाजसेवा की मिसाल देखने को मिली। राटन पंचायत निवासी एवं बिहार पुलिस में पदस्थापित अमरजीत महतो ने अपने निजी कोष से पलंग, कोच, ड्रेसिंग टेबल, टेबल, कुर्सी व बेडशीट आदि देकर सहयोग किया। इस सराहनीय कार्य के लिए लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने अमरजीत महतो को चादर और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। पंकज पासवान ने कहा कि एक सिपाही के पद पर रहते हुए अमरजीत महतो द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है और समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि अमरजीत महतो समय-समय पर गरीब और असहाय लोगों की भी मदद करते रहते हैं।वहीं सुनील कुमार महतो ने कहा कि उनके इस कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.