दुमका, फरवरी 22 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। प्रखंड सरैयाहाट अंतर्गत ग्राम बेलीढाव पंचायत धोनी में 19 वर्षीय काजल कुमारी के विवाह अवसर पर सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन द्वारा सम्मान पूर्वक विदाई सामग्री प्रदान की गई। विवाह समारोह कन्या के आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। काजल कुमारी का विवाह देवघर जिला के ग्राम धावाघाट निवासी सोमनाथ कुमार के साथ तय हुआ है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संस्था ने नवविवाहिता के गृहस्थ जीवन की सहज शुरुआत हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। संस्था की ओर से ट्रंक, तोशक, रजाई, बेडशीट, दो तकिया, मच्छरदानी, स्टील बर्तन सेट (50 पीस), वर-वधू के वस्त्र, श्रृंगार सामग्री एवं श्रृंगार बॉक्स सहित विभिन्न उपयोगी घरेलू सामान प्रदान किए गए। ग्राम प्रधान त्रिलोचन यादव एवं वार्ड सदस्य बाबूराम यादव के हाथों विदाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.