दुमका, मार्च 10 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। समाज सेवा की दिशा में सराहनीय कार्य करते हुए सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन लगातार जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग कर रहा है। इसी दौरान सोमवार को प्रखंड सरैयाहाट के ग्राम बेलीढाव, पंचायत धोनी निवासी 19 वर्षीय पूजा कुमारी के विवाह अवसर पर संस्था द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई सामग्री प्रदान की गई। विवाह समारोह कन्या के घर पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। पूजा कुमारी, पिता मनोज मंडल का विवाह दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम जराकुरवा निवासी बिरेंद्र कुमार, पिता पेरू मंडल के साथ संपन्न हो रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संस्था ने नवदंपति के गृहस्थ जीवन की शुरुआत को सरल बनाने के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई। फाउंडेशन की ओर से ट्रंक, तोशक, रजाई, बेडशीट, दो त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.