कुशीनगर, मई 9 -- कुशीनगर। दुदही क्षेत्र में समाजसेवा को समर्पित 'टीम कर्मा' से जुड़े युवाओं ने एक बार फिर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। टीम के सदस्यों और क्षेत्र के जागरूक लोगों ने मिलकर एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहयोग किया। बिटियां के सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था और परिवार में कोई भाई भी नहीं है। ऐसे में टीम के सदस्यों ने आगे आकर सम्मानपूर्वक उसका विवाह संपन्न कराया।गरीब परिवार की बेटी की शादी की जानकारी मिलने पर टीम कर्मा से जुड़े युवाओं ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए विशेष सहयोग अभियान शुरू किया। सीमित संसाधनों के कारण परिवार ने शादी को बेहद सादगी से मंदिर में संपन्न कराने का निर्णय लिया था। ऐसे में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग आगे आए और बेटी के लिए पिता व भाई की भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मुहिम के ...