हाजीपुर, मार्च 15 -- इंट्रो... ईरान-इजारायल-अमेरिका युद्ध का असर जिले में पड़ने लगा है। सबसे ज्यादा असर गरीब बस्ती में रहने वाले लोगों पर पड़ा है। गैस की अनुपलब्धता के कारण गरीब बस्ती में गैस चूल्हे ठंडे पड़े हैं। बच्चे समेत परिवार के लोग वैकल्पिक व्यवस्था में भोजन पका रहे हैं। 5 किलो के छोटे सिलेंडरों की अनुपलब्धता के कारण खाना पकाने में भारी दिक्कत आ रही है। वहीं जिला कारागार, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों, अवासीय विद्यालयों, ट्रेन, रेलवे स्टेशन की कैंटिन आदि स्थानों पर वर्तमान में स्थिति सामान्य है। कुछ विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, डायट व पीटीईसी व आवासीय विद्यालयों, कल्याण छात्रावास में गैस की कमी होने लगी है। वे वैकल्पिक व्यवस्था करने में लग गए हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि गैस की किल्लत फिलहाल नहीं है। इस मुद्...