गरीब बच्चों को बांटे गए कपड़े, सक्षम लोगों से आगे आने की अपील
रांची, जून 14 -- रांची। कोकर चूना भट्ठा में रविवार को जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन साइंस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैप्टन रमेश कुमार झा ने जरूरतमंद बच्चों की सहायता को मानवीय कार्य बताते हुए सक्षम लोगों से आगे आने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर जीपी सिंह ने समाजहित के लिए एक साझा मंच की आवश्यकता पर जोर दिया। संस्था के अध्यक्ष शशिभूषण पांडे ने कहा कि वे पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। मौके पर सुप्रिया भारती, चारवा भगत, सावित्री कुमारी, अंजलि कुमारी, संजना कुमारी, अनन्या सिंह उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- अधिक मास में जरूरतमंदों को बांटी साड़ियां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.