नैनीताल, मार्च 7 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर की समाजसेवी कविता गंगोला निर्धन परिवारों के बच्चों के लिए उनके अभिभावक जैसी हैं। जहां कहीं भी उन्हें कोई निर्धन बच्चा पढ़ाई से वंचित दिखता है, वे उसकी पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा उठाने में जरा भी देर नहीं करती हैं। यही वजह है कि अब तक वे 50 से अधिक निर्धन परिवार के बच्चों को पढ़ाई के लिए गोद लेकर समाज का बेहतरीन उदाहरण पेश कर चुकी हैं।कविता 2015 से लगातार दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को गोद लेकर उनकी 12वीं तक की पढ़ाई का खर्चा उठा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी बचत के पैसों को इन बच्चों की पढ़ाई में खर्च करतीं हैं। नैनीताल के नर्सरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल और माध्यमिक स्कूलों में भी वे प्रति वर्ष छात्रों को निशुल्क ड्रेस वितरित करती हैं। वहीं, इस साल उन्होंने पढ़ाई के लिए बेतालघाट से 5, ग...