गरीब बच्चियों की शादी में भेंट किया गया लहंगा
रामगढ़, जून 10 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 निवासी स्व सरजू बेदिया की पुत्री कुमारी ललिता और स्व गिरधारी बेदिया की पुत्री कुमारी काजल दोनों की शादी 19 जून को तय तारीख पर होनी है। दोनों बहनों के माता-पिता नहीं होने के कारण शादी में सहयोग के लिए माननीय सांसद मनीष जायसवाल के सहयोग से दो लहंगा और आर्थिक सहयोग वार्ड पार्षद प्रतिभा शरण ने किया गया। इस सहयोग से बच्चियों के परिवार जनों में काफी खुशी का माहौल था। उन्होंने सांसद और पार्षद को हृदय से धन्यवाद दिया। मौके पर वार्ड पार्षद रेणु कुमारी, विवेक कुमार सिंह, हरि रत्नम साहू, रणधीर गुप्ता, सन्नी पासवान, अनिल महतो, विक्की बेदिया, अशोक पासवान सहित अन्न लोग मौजूद थे। ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.