लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- ग्राम औरंगाबाद के मोहल्ला कटरा कुआं निवासी छोटे राठौर नामक गरीब व्यक्ति की दीन-हीन स्थिति की सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर एसडीएम मितौली मधुसूदन गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची और परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई। टीम ने 50 किलो गेहूं, 50 किलो चावल के साथ सब्जी, आलू, दाल, नमक, तेल जैसी आवश्यक वस्तुएं परिवार को प्रदान कीं। जानकारी के अनुसार आधार कार्ड न बनने के कारण यह परिवार अब तक सरकारी योजनाओं से वंचित था। इस पर एसडीएम मितौली मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि परिवार के आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर लिए गए हैं और आधार कार्ड एवं राशनकार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि परिवार को आगे से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.