औरंगाबाद, मार्च 26 -- प्रखंड के अलग-अलग विद्यालयों के गरीब परिवार से आने वाले एक छात्र और एक छात्रा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। महुलान गांव निवासी बलिन्द्र यादव और मुन्नी देवी के पुत्र गुलशन कुमार ने घरेलू कार्यों और पशुपालन के साथ पढ़ाई जारी रखते हुए 500 में 446 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल किए और मिसाल पेश की। उसने बेरी प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय से पढ़ाई कर यहीं से इंटरमीडिएट परीक्षा दी। गुलशन ने कहा कि उसका लक्ष्य आईएएस बनना है और वह कड़ी मेहनत से इसे हासिल करना चाहता है। उसकी सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। वहीं गैवाल बिगहा निवासी समाजसेवी रामेश्वर कुमार रौशन की पुत्री पल्लवी कुमारी न...