भागलपुर, फरवरी 22 -- कहलगांव में गरीब परिवार की बेटियों के कन्यादान की 16 वर्षों से चली आ रही सामाजिक परंपरा के तहत शनिवार को समाजसेवियों के सहयोग से आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। स्थानीय रुंगटा स्मृति भवन में आयोजित इस भव्य समारोह में विभिन्न जिलों एवं राज्यों से आए वर-वधू वैवाहिक बंधन में बंधे। विवाह अनुष्ठान पंडित नीलेश शुक्ला के नेतृत्व में पंडितों की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया गया। कन्यादान दिल्ली निवासी संजीव जैन एवं मधु जैन, कोलकाता के पंकज पुरन मलका, भागलपुर के सुरेश कोटरीवाल, नाथनगर के प्रमोद भुवानिया, कोलकाता के आलोक जलान तथा घनश्याम चौधरी सपत्नी सहित अन्य समाजसेवियों ने किया। कार्यक्रम के संयोजक संदीप रूंगटा उर्फ लल्लू एवं मीनू रूंगटा ने बताया कि गरीब परिवारों की बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.