सिमडेगा, मई 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। दावते इस्लामी की शाखा गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन के द्वारा सदर अस्पताल मे ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। केंप का उदघाटन डीएस डॉ आनंद खाखा ने फीता काटकर किया। मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अख्तर खान, विधायक प्रतिनिधि मो शकील अहमद आदि उपस्थित थे। शिविर में 31 युनिट रक्त का संग्रह किया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि जीएनआरएफ के द्वारा लगातार समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। संस्था के द्वारा बताया गया कि ठंड के मौसम मे गरीबों के द्वारा कंबल का भी वितरण किया जाता है। मौके पर अमजद रजा, अब्दुल मजीद अत्तारी, अंजुमन के सदर मो रुस्तम, सिक्रेटरी मो कलाम, शरीफ रजा खान, अशफाक कादरी, मोजाहिद अत्तारी, रफीक कादरी, शफी अंसारी, सादिक अंसारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जीएनआरएफ ने किया...