जमशेदपुर, मार्च 5 -- जमशेदपुर। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा रमजान में जरूरतमंद परिवार को राशन पैक का वितरण किया गया। दावते इस्लामी इंडिया की कल्याण शाखा गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत 2026 के रमजान के नेक काम में योगदान दिया है। इससे सैकड़ों परिवार को लाभ हुआ है। प्रत्येक राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य जरूरी चीजें शामिल है। दावते इस्लामी हिंद के जिला अध्यक्ष ने बताया कि, संस्था भविष्य में भी मानव सेवा नेक कार्य करते रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.