औरैया, दिसम्बर 29 -- आस्ताना आलिया समदिया में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज चिश्ती अजमेरी की छठी शरीफ की फातिहा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैय्यद अख्तर मियां चिश्ती की देखरेख में कुरआन ख्वानी और मुख़्तसर तक़रीरी प्रोग्राम हुआ। उलमाओं ने गरीब नवाज की करामात और उनके जीवन की जानकारी दी। इशा के बाद महफिल में कव्वालों ने कलाम पेश किया। कार्यक्रम में सैकड़ों अकीदतमंदों ने शरीफ की फातिहा में हिस्सा लिया और देश में अमनचैन की दुआ मांगी। आयोजन स्थल पर राहगीरों के लिए बज़्मे नातो अदब कमेटी की तरफ से चिश्ती सबील भी लगाया गया, जिसमें चाय, कॉफी और बिस्कुट का प्रबंध किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.