गरीब-गुरबों का पूरा ख्याल रख रही है झारखंड सरकार: संजीव
रामगढ़, जुलाई 12 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। झारखंड की सरकार गरीब-गुरबों का पूरा ख्याल रख रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंचायत के प्रत्येक पात्र लाभुक तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। पूरे झारखंड में जेएमएम के सिपाही इस काम को बखूबी कर रहे हैं। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने एक समारोह के दौरान गरसुल्ला पंचायत के शिखर बेड़ा में रविवार को कही। उन्होंने लोगों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जानकारी देने की अपील की। कहा कि सरकार में आमजनों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। समारोह के दौरान महत्वाकांक्षी सोना-सोबरन योजना के तहत 260 लाभुकों के बीच धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण किया गया। यह वितरण जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार नरेश बेदिया के नेतृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.