नई दिल्ली, मई 30 -- Rahul Gandhi with auto drivers: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में शुक्रवार को ऑटो ड्राइवर्स के साथ मुलाकात की। उन्होंने लोगों के साथ ही खाना खाया और उनकी समस्याएं सुनी। महंगाई के मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने ड्राइवर्स से इसका असर पूछा। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य बीमा, ईरान युद्ध का असर, पेपर लीक और महंगाई से लेकर हर मुद्दे पर बात की। लोगों ने भी खुलकर अपने मन की बात राहुल गांधी के सामने रखी। सोशल मीडिया पर ऑटो ड्राइवर्स के साथ अपनी बातचीत की जानकारी शेयर करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ""हम तो तबाह हो गए हैं - और सुनने वाला कोई नहीं।" कल दोपहर के खाने पर एक ऑटो चालक भाई ने यह कहा। एक वाक्य में देश के लाखों गरीबों की पू...