रांची, अप्रैल 30 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। आईसीएसई 10वीं परीक्षा में माउंट कार्मेल स्कूल के टॉपर बजरमारा गांव निवासी कृष्ण कुमार का सपना प्लस टू के बाद एनडीए की तैयारी कर डिफेंस में जाकर देश की सेवा करना है। कृष्ण के पिता विश्वनाथ महतो एक साधारण किसान हैं, जबकि मां सविता देवी घर के कामकाज के साथ कुल्ही गांव स्थित एक गारमेंट्स कंपनी में काम करती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद कृष्ण ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उनकी एक छोटी बहन भी पढ़ाई कर रही है। कृष्ण ने बताया कि उन्होंने स्कूल के साथ-साथ घर पर स्वयं पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी की। यह भी पढ़ें- शत-प्रतिशत रहा माउंट कार्मल स्कूल का परीक्षा परिणाम रिजल्ट के बाद उन्होंने कहा कि गरीब परिवार में रहकर पढ़ाई करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन माउंट कार्मेल स्कूल से उन्हें काफी सहयोग मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.