जहानाबाद, मार्च 11 -- खेतों में बुलडोजर चलाने के विरोध में पीड़ित किसानों का विरोध प्रदर्शन अरवल, निज संवाददाता। सोन नदी से बालू ढुलाई के लिए खेतों में लगी फसल और पेड़- पौधे को उखाड़ दिए जाने के विरोध में बुधवार को भाकपा माले के नेतृत्व में किसानों ने डीएम के समक्ष प्रदर्शन किया। किसान काफी आक्रोशित थे और इस कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गरीबों के रोजी-रोटी पर हमला किया गया है। भाकपा माले के पूर्व विधायक व माले राज्य स्थाई समिति के सदस्य महानन्द सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अहियापुर के करीब 182 परिवार को भूदान में मिली जमीन पर खेती व लगे बगीचा को बालू माफिया द्वारा बुलडोजर के जरिए सब बर्बाद कर दिया । ज्यादातर जमीन के हिस्से को 10-12 फीट गहरा कर खेत को बर्बाद कर द...