गरीब कल्याण, आवास और शिक्षा योजनाओं से बदली प्रदेश की तस्वीर: रजनी तिवारी
हरदोई, मार्च 25 -- शाहाबाद। भाजपा सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर यहां बीआरसी और तहसील सभागार में वृहद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर आगंतुकों का दिल जीतने का काम किया। बीआरसी पहुंची उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा व अन्य आगंतुको का बीईओ राजेश कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राज्य मंत्री ने बच्चों की हौसला अफजाई कर कहा ये बच्चे देश का भविष्य है। अच्छी शिक्षा देश की बुनियाद को मजबूत करेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने कहा पूरे जनपद में शिक्षा को बेहतर बनाने के प्रयास जारी है। यहां से मंत्री का काफिला तहसील मुख्यालय पहुंचा। यहां लगे स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग, फार्म रजिस्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.