लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- कस्बा जंगबहादुरगंज में जय मां वैष्णों बालाजी समिति द्वारा तीन गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। आचार्य सत्यम व आचार्य कार्तिकेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संस्कार पूर्ण कराए। समिति ने न केवल विवाह की संपूर्ण व्यवस्था की, बल्कि नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक गृहस्थी का सामान भी प्रदान किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों व समाजसेवियों का सहयोग रहा। इस सराहनीय पहल के लिए क्षेत्रवासियों ने समिति की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...