प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को फिर 90-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के ऐलान से आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में ईंधन के दाम करीब चार रुपये तक बढ़ चुके हैं, जिसका असर अब सीधे आम आदमी की जेब और घरेलू बजट पर पड़ने लगा है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर उछाल, महंगाई की मार से बेहाल होंगे लोगलगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम से परिवहन खर्च बढ़ने की आशंका है। इसका असर ऑनलाइन कैब सेवा, बाइक राइड, ऑटो और माल ढुलाई पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक की कीमतों में तेजी आना तय है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने सप्ताह में हुई दूसरी बढ़ोतरी पर जब अलग-अलग ...