कन्नौज, जनवरी 9 -- तालग्राम, संवाददाता। गुरुवार को नगर की काशीराम कॉलोनी में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव एवं नगर चेयरमैन मोहसिन खान उर्फ जानू खान के संयुक्त तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के साथ-साथ विधवा महिलाओं को कंबल वितरित कर सर्दी से राहत पहुंचाई गई। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना सपा की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए गए। जिससे आम जनता को लाभ मिला। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन आदिल परवेज ने किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तहसीन खान, जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.