मुंगेर, फरवरी 19 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड में बुधवार को मानवाधिकार ग्राम रक्षा दल भारत की ओर से गरीब एकता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गयी। अभियान का उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में आपसी एकता को मजबूत करना बताया गया। रोड शो के दौरान संगठन के सदस्य प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरे और लोगों को जागरूकता संदेश दिया। इस दौरान गरीब परिवारों की मदद करने और सामाजिक सहयोग बढ़ाने की अपील भी की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना संगठन का लक्ष्य है। यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। -----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.