गिरडीह, जनवरी 6 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के जरीडीह पंचायत अंतर्गत चांदनी चौक में जनता की आवाज संगठन द्वारा सोमवार को कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए जरुरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चांदनी चौक जनता जरीडीह में संगठन के प्रमुख सदस्य रतन कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इस दौरान जरीडीह पंचायत के मुखिया टिकैत राजामणी सिंह, रघुनंदन प्रसाद बर्णवाल, आर.के. ग्लोबल स्कूल के निदेशक अज़हर अंसारी, डॉ.अर्जुन यादव, आशिष पाण्डेय, संतोष राम मौजूद रहे। संगठन के सदस्य रतन कुमार पाण्डेय ने लोगों से ठंड के मौसम में सतर्क रहने की अपील की। संगठन के सदस्यों ने बताया कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए आगे भी जरूरत के अनुसार राहत कार्य जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.