बक्सर, जनवरी 5 -- चौगाईं। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर सतत जीविकोपार्जन योजना की जानकारी दी गई। इसको लेकर जीविका कार्यालय में काफी संख्या में महिलाएं व जीविका दीदियां जुटी हुई थी। योजना की जानकारी देते हुए बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि यह योजना बिहार सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों को स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह योजना परिवारों को परिसंपत्ति हस्तांतरण जैसे बकरी पालन, किराना दुकान, क्षमता निर्माण प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और अन्य सरकारी योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, राशन व पेंशन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाती है। साथ ही योजना के मुख्य पहलू से जोड़कर लगभग 01 लाख गरीब परिवारों को स्थायी रोजगार दिलाना और उन्हें गरीबी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.